भोजपुर | नीतीश कुमार ने लालू यादव और उनके परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा- जिसको राज मिलता है नौ-नौ गो बाल-बच्चा पैदा करता है। याद नहीं है अपने हट गया तो बीबी को मुख्यमंत्री बनवा दिया। उसके बाद बेटा-बेटी अनाप-शनाप बोलता रहता है। मुझसे तो गलती हुई हम दो-दो बार उसके साथ चले गए। गड़बड़ किया तो एक बार हटाए। फिर दूसरी बार गड़बड़ कर दिया। उसको फिर से हटा दिए। हम कभी उन लोगों के साथ नहीं जाएंगे।
3/related/default