हृदय रोग से ग्रस्त नगर निगम कर्मी को चुनाव के काम में लगाये जाने और इस दौरान उसकी मृत्यू पर नगर निगम कर्मियों में आक्रोश

Prashant Prakash
By -
0

पटना | नगर निगम मुख्यालय के लेखा शाखा में तैनात कर्मी धर्मराज कुमार की मौत कल चुनाव ड्यूटी के क्रम में हो गयी। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामयतन प्रसाद, संयोजक मँगल पासवान व प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने धर्मराज की मृत्यू पर समन्वय समिति की ओर से गहरा शोक प्रकट करते हुए नगर निगम प्रशासन के प्रती निगमकर्मीयों की ओर से आक्रोश का ईजहार किया है।

समन्वय समिति के नेताओं ने कहा की नगर निगम प्रशासन को ये मालूम था कि धर्मराज हृदय रोग से ग्रसित है उसके बाबजूद भी उसे चुनावी ड्यूटी पर कैसे लगा दिया गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि जब नगर आयुक्त को समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने 30 मई के रात में नगर आयुक्त को दूरभाष पर धर्मराज के मौत की जानकारी दी तब उन्होनें अनभिज्ञता तो जाहिर की ही और आश्चर्य भी व्यक्त किया की उन्हेँ मौत की खबर मातहती कर्मी द्वारा क्यो नहीं दिया गया।

समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने बताया की धर्मराज चुनाव के काम में मसौढी योगदान देने पहुँच गया था सिने में दर्द महसूस होने पर वह नौबतपुर के रास्ते निजी सवारी से पटना के लिये चला। नौबतपूर में स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर साथ रहे लोग ने नौबतपुर प्रखण्ड अस्पताल में दिखाया।

प्रखण्ड अस्पताल के चिकित्सकों ने अविलम्ब एम्स फुलवारी ले जाने को कहा लेकिन एम्स पहुँचने के पहले ही उसकी मौत हो गयी। समन्वय समिति के नेताओं ने उसे चुनाव कार्य में ग्ग्गलगाये जाने वाले दोषी पदाधिकारियों पर कारवाई की माँग के साथ ही उचित मुआवजा और धर्मराज के आश्रित परिजनों में से एक को नौकरी देने का माँग किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!