बिहार के 2 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत

Prashant Prakash
By -
0

पटना | बिहार के 2 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए भारत सरकार ने बिहार के 2 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना है। इनमें मधुबनी के शिवगंगा बालिका प्लस टू स्कूल की शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी और कैमूर के तरहनी न्यू प्राथमिक स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकेंद्र कुमार सुमन शामिल हैं। अगले महीने 5 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मीनाक्षी कुमारी को पुरस्कार देंगी।

शिक्षा मंत्रालय ने किया चयन

2024 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार के दो शिक्षकों का चयन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने किया है। देश भर के 50 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है, जिसकी सूची मंगलवार की शाम को जारी की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए शिक्षकों को यह सम्मान दिया जाता है। इस वर्ष इसमें मधुबनी जिले के शिव गंगा बालिका प्लस टू स्कूल की शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी और कैमूर जिले के तरहनी न्यू प्राथमिक स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकेंद्र कुमार सुमन शामिल हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस के मौके पर इन शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कृत करेंगी।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार में क्या-क्या मिलता है?

बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र, एक रजत पदक और 50 हजार नकद दिया जाता है। बिहार से शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छह शिक्षकों के नाम को भारत सरकार के पास भेजा था जिनमें से दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ, लेकिन चार शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नहीं हुआ है उन चार शिक्षकों को बिहार सरकार राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!