समस्तीपुर | कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में चार दिवसीय सूर्य उपासना पर्व छठ का समापन शुक्रवार की सवेरे उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र में अधिकतर घरों में छठ व्रत दरवाजे के सामने घाट बनाकर उसे सजा कर किया गया। इसके अलावा, बागमती नदी, सीढ़ी घाट तालाबों, बुढ़ी गंडक नदी के किनारे घाटों पर भी व्रत किया गया।
वासुदेवपुर निवासी भाजपा नेता उमेश चंद्र प्रसाद कुशवाहा की पत्नी सुदामा सिंह ने पहली बार चार दिवसीय छठ पर्व किया।
इस अवसर पर खरसंड पूर्वी के पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह, उप प्रमुख दीपक कुमार सिमरिया, भिंडी पंचायत मुखिया सामंत कुमार, नामापुर मुखिया राम विनोद ठाकुर, मिर्जापुर के शशि भूषण ठाकुर, सोरमार मुखिया पूनम देवी, पंचायत समिति सदस्य कल्पना कुमारी, मानवाधिकार के बृजेश मिश्रा, रामबाबू ठाकुर, भोला ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संगम कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर जाकर व्रतियों के साथ सक्रिय सहयोग किया।
दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस पदाधिकारी के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में सजग थे।