यह सोचकर वो परेशान रहने लगा। जब उसका रिजल्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। छात्र के परिजनों और दोस्तों को सोशल मीडिया से ही इस बात का पता चला वो भी हैरान रह गये। वो छपरा के जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय की लापरवाही बता रहे हैं।
वही बिहार के शिक्षक संघ ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि छपरा यूनिवर्सिटी का हाल देखिये.. बीकॉम पार्ट-2 की परीक्षा में टोटल 500 में 955 मार्क्स छात्र को दिया गया। जिसे देखकर शिक्षक ही हैरान रह गये। वही सोशल मीडिया पर लोगों का कमेंट्स भी खूब आ रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई लिखता है कि बिहार में बहार है...तो कोई लिखता है कि ये तो गजब हो गया.. यूनिवर्सिटी वालों ने तो चमत्कार कर दिया।