बिहार में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू, 1 घंटे में हो जाएगा काम

Prashant Prakash
By -
0
पटना | बिहार में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो गई है। वेबसाइट nibandhan.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना होगा। डिटेल्स भरने के बाद चालान सक्सेस हो जाएगा। उसके बाद रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट तारीख मिलेगा। निर्धारित डेट पर चालान, अपॉइंटमेंट स्लिप के साथ निबंधन कार्यालय जाना होगा। वहां एंट्री के बाद आधार ऑथेंटिकेशन होगा। जिसके 1 घंटे के अंदर रजिस्ट्री का कागज आपको मिल जाएगा।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ चालान में जो भी रुपए लगेगा वो ऑनलाइन शो होगा। बिचौलिए इसके लिए ज्यादा पैसे नहीं ले पाएंगे। अपॉइंटमेंट लेने के समय ही लोगों को उनकी लोक सूची दिख जाएगी। अगर खाता, खेसरा, जमीन लोक सूची में दर्ज होगी तो अपॉइंटमेंट नहीं मिलेगा। जमीन किस वजह से रोक में है। किसने आपत्ति दर्ज कराई है या किसने रोक लगाई है। उस जमीन पर, शो कर देगा। इससे जमीन की रजिस्ट्री भी बढ़ेगी। दबाव भी कम होगा। लोगों को सुविधा भी होगी। बेवजह दफ्तर नहीं आना होगा।


Executant : जमीन बेचने वाली की पूरी डिटेल भरनी है
Claimant : खरीदने वाले व्यक्ति की पूरी डिटेल्स होगी
Identifire : गवाह और पहचान की डिटेल्स होगी।
Property : प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल्स होगी
Payment of consideration : कागज का वैल्यू
check slip : इसमें दो पेज होगा। जिसमें 6 कॉलम की पूरी डिटेल्स होगी।

इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा। जिस पर ऑनलाइन पेमेंट करना है.. पर पेमेंट कर है। पेमेंट करने के बाद अपॉइंटमेंट मिलेगा। फिर ऑनलाइन समय और तारीख निर्धारित होगी।


पूरी प्रक्रिया होने के बाद निर्धारित समय पर जमीन खरीदने और बेचने वाले दोनों पक्ष और गवाह को निबंधन कार्यालय आना होगा। रजिस्ट्रार वैरीफाइड करेंगे। सबका फोटो होगा। इसके बाद रजिस्ट्री पूरी हो जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!