पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने जन समस्या को लेकर लगाई जनता दरबार

Prashant Prakash
By -
0

वैशाली | पातेपुर पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने इमादपुर स्थित अपनेआवास पर जनसमस्या को लेकर प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को निर्णय लिया था। जिसका आज प्रथम जनता दरबार लगाकर प्रखंड क्षेत्र के वासियों की समस्या सुनी। इसमें सबसे अधिक जमीन से संबंधित समस्या सुनाया।

जनता दरबार में करीब 100से अधिक लोगों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख राज नारायण राय, पूर्व जिला परिषद् राजद के वरिष्ठ नेता सीता राम राय, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. एजाज राजद नेता मो शहाबुद्दीन उर्फ मुन्ना सुबोध कुमार सिंह, राम विलास सिंह, रामचंद्र चौधरी, राजद नेता अभिषेक कुमार, चंदन कुमार मो इरजाद मो. मुमताज, मो. उसैद आदि मौजूद थें।

जनता दरबार में पूर्व राजद विधायक प्रेमा चौधरी ने बताया कि 1962के सर्वे का मामला पेंडिंग है। सरकारी कुछ कहते कर्मचारी कुछ कहते गरीब गुरवा को लोग गुमराह कर रहा है। सरकार  विकास की बात छोड़कर लोगों को उलझाने में लगी है। प्रखंड क्षेत्र में गरीब गुरवा से अवैध रूप से पैसा वसूल करने की बात प्रकाश में आ रही है।

वंशावली, पेपर आदि के नाम पर पैसा वसूली जा रही है। प्रचार प्रसार के अभाव में लोगों को सही जानकारी नहीं मिल रहा है। गरीब मजदूरी करने वाले ठगे जा रहे हैं। सरकार मुख्य मुद्दा को छोड़कर अपने वोट बैंक के राजनैतिक के लिए जमीन सर्वेक्षण चालू किया है यह चुनाव भर ही है। चुनाव के बाद सुन लीजिएगा की सभी सर्वे के काम बंद हो जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!