मधुबनी | जिले के रहिका प्रखंड में जीवका कैडरों ने अपने कार्य क्षेत्र के संकुल संघ जीविका कार्यालय के सामने 9 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। जीवका कैडर संघ अध्यक्ष रूबी देवी ने बताया कि हमारी 10 सूत्री मांगें हैं :
हमारे कार्य क्षेत्र की 205 जीविका मित्र एवं 24 लेखपालों का मानदेय वृद्धि नहीं किया जाना, कार्य क्षेत्र में जीविका स्टॉफ द्वारा बार-बार कार्य से हटाने की धमकी और आपत्तिजनक बातों से पीड़ित किया जाने के कारण हम शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।
संघ की प्रमुख मांगें :
1. सभी कैडरों को जीविका की ओर से नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र मिले।
2. मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अविलंब रोक लगे।
3. मानदेय कम से कम 25 हजार और नियमित हो।
4. हटाने की धमकी पर रोक लगे और कानूनी कार्रवाई हो।
5. सभी कैडरों का क्षेत्र भ्रमण भत्ता 3 हजार हो।
6. महिला विकास निगम के अस्तित्व को बरकरार रखते हुए एफडीई/सीईओ का मानदेय वृद्धि हो।
7. सभी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को संकुल स्तर पर 500, ग्राम संगठन स्तर पर 300 और स्वयं सहायता समूह स्तर पर २०० रुपये बैठक भत्ता मिले।
8. पांच साल पुराने सभी जीविका दीदियों का ऋण माफ हो।
9. परियोजना में तीन साल पूरा करने वाले कैडरों के लिए स्टॉफ के रूप में पदोन्नति की व्यवस्था हो।
10. सभी कैडरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ, अवकाश, महिला कैडरों को विशेष अवकाश मातृत्व अवकाश, 2 लाख का मेडिक्लेम और 5 लाख का डेथ क्लेम मिले।