मोतिहारी नगर निगम का अतिक्रमण अभियान ; शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Prashant Prakash
By -
0

मोतिहारी | नगर निगम प्रशासन ने आज, 11 नवम्बर 2024 को शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मुंशी सिंह महाविद्यालय के मुख्य गेट के पास अस्थायी तौर पर लगाये गए मुर्गा और सब्जी की दुकानों को अतिक्रमण मुक्त किया गया। नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से अतिक्रमण शुल्क भी वसूल किया और इन दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अभियान के दौरान नगर निगम प्रशासन ने कुछ चौंकाने वाली जानकारी भी प्राप्त की। दुकानदारों से पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नगर निगम के नाम पर उनसे पैसे वसूल किये जा रहे थे। यह जानकारी मिलते ही निगम प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल जांच जारी है और इसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अभियान में निगम प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल भी शामिल थे। अभियान में मुख्य रूप से कर दारोगा अरुण कुमार मिश्रा, सहायक रोकड़पाल आशुतोष कुमार सिन्हा, सहायक प्रफुल चन्द्र, निगम के अमीन निरंजन कुमार सुमन, और कम्प्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा, निगम के सुरक्षा गार्ड भी मुस्तैदी से मौजूद रहे।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद और भी तेज़ी से शहर के विभिन्न वार्डों में जारी रहेगा। उनका उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है ताकि सड़कें साफ और यातायात सुचारू रूप से चल सके। 
अतिक्रमण अभियान को लेकर नगर निगम प्रशासन का मानना है कि यह शहर की सफाई और व्यवस्था को बनाए रखने में सहायक होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर के विकास में सहयोग करें और अतिक्रमण से बचें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!