युवा कांग्रेस के तत्वाधान में स्वर कोकिला, पद्मश्री स्व. शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Prashant Prakash
By -
0
गया | लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व के अवसर पर गया के राय विंदेशवरी घाट पर लोक गायिका, स्वर कोकिला पद्मश्री स्व. शारदा सिन्हा को हजारों की संख्या में छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राय विंदेशवरी घाट छठ पूजा समिति के संयोजक बैजू प्रसाद, सह संयोजक राजू कुमार गुप्ता, शिव कुमार चौरसिया, मोहम्मद शिबू, मोहम्मद समद, विक्की चौरसिया, रवि नयन, विकास कुमार ज्योति, आशीष आनंद, शंकर प्रसाद, मोहम्मद शमीम आलम, उज्ज्वल कुमार, विक्की कुमार, आयुष सेठ, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, उदय शंकर पालित, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, विनोद उपाध्याय, बाल्मीकि प्रसाद आदि ने कहा कि यह प्रकृति का गज़ब संयोग है कि छठ गीतों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने वाली लोक गायिका स्व. शारदा सिन्हा का निधन छठ के नहाय-खाय के दिन हुआ, जिन्हें आज इस महान पर्व पर लोग दिल से याद कर रहे हैं।

पद्मश्री, स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की भरपाई काफी मुश्किल है, लेकिन उनकी गीतें हमेशा जीवंत और यादगार रहेंगी।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!