उप विकास आयुक्त ने की सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक

Prashant Prakash
By -
0

मोतिहारी | उप विकास आयुक्त शंभु शरण पांडेय द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। 

इस बैठक में सभी ग्राम पंचायत मुखियाओं से खेल मैदान और सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदियों को पशु शेड देने संबंधी उन्मुखीकरण की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने बताया कि यह उन्मुखीकरण इस सप्ताह के अंत से सभी अनुमंडल सभागारों में आयोजित किया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि जिले में कम से कम 400 खेल मैदानों का निर्माण अभियान चलाकर पूर्ण कराना है, जिसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति 15 नवंबर तक दी जानी है। इस संबंध में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!