पटना में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने गांधी मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रशासन ने सुरक्षा और आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मैदान में 128 सीसीटीवी कैमरे, 18 वॉच टावर, एक कंट्रोल रूम और अस्थायी थाना स्थापित किए जाएंगे। परेड की रिहर्सल 11 जनवरी से शुरू होगी।
प्रशासन ने जानकारी दी है कि 11 जनवरी से 25 जनवरी तक गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गांधी मैदान दर्शकों के लिए खोला जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
