समस्तीपुर | कल्याणपुर विधानसभा के नीमाचकहैदर बूथ संख्या 55 पर बिहार भाजपा नमो एप के सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रशान्त कुमार के अध्यक्षता में भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने भाजपा के सांगठनिक विकास और पिछ्ले दस वर्षों में मोदी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत रुप जानकारी दिया।
प्रदेश महामंत्री ने दर्जनों नए कार्यकर्ताओं को भाजपा का सदस्यता दिलवाया एवं सभी कार्यकर्ताओं से इस सदस्यता अभियान में अपने रेफरल आईडी से 100 नए सदस्यों को जोड़ने का भी लक्ष्य दिया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर अपना कम से कम 100 कार्यकर्ता मौजुद रहे।
मौके पर वरिष्ट कार्यकर्त्ता नागेंद्र देव, श्याम नारायण शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, रंजित महतो,देवेंद्र चौधरी, विनय ठाकुर, मनीष शर्मा, शिवचंद्र चौधरी, सुरेश दास, भास्कर कुमार, प्रभात सिंह, घनश्याम ठाकुर, प्रमोद कुशवाहा, दीपाक गुप्ता, दीपक साह, सुदेश कुशवाहा, संतोष चौधरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता सहित स्थानीय ग्रामीण मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर ठाकुर एवम धन्यवाद ज्ञापन अंकित कुमार त्रिवेदी ने किया।
