बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के बैनर तले आयोजक साइंस फॉर सोसाइटी, बिहार के तत्वावधान में शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 22 नवंबर दिन शनिवार को द्वितीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम- 2025 का जिला स्तरीय परियोजना संबंधित चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका विधिवत उद्घाटन आर. एन. ए. आर. कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ प्रो सुरेंद्र प्रसाद, पूर्व प्राचार्य डॉ प्रो भोला चौरसिया, डॉ प्रो उमा सिन्हा एवं जिला समन्वयक डॉ रविंद्र कुमार ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
जिसका मुख्य विषय खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन है । जिसमें जिला स्तरीय विभिन्न विद्यालयों से वर्ग 7 वीं से 12 वीं के बहुसंख्य बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसके तहत आयोजक मंडल सदस्य द्वारा उपरोक्त परियोजनाओं में से तीन उत्कृष्ट बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया।
जिसमें तिरहुत अकैडमी समस्तीपुर के नवम वर्ग की छात्रा सुचिता कुमारी और डीएवी पब्लिक स्कूल समस्तीपुर के नवम वर्ग की छात्रा अंशिका सिंह एवं किसान हाई स्कूल मोर्संड पूसा के नवम वर्ग की छात्रा श्रुति कुमारी का चयन उत्तर बिहार क्षेत्रीय परियोजना चयन कार्यक्रम हेतु किया गया।
बताते चलें जिला स्तरीय इस परियोजना चयन कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं द्वारा खाद्य सामग्री का बेहतर उत्पादन, भंडारण, परिष्करण, जैव विविधता का संवर्धन एवं जैव संसाधनों का सतत उपयोग, खरपतवार का अध्ययन एवं उनका वैकल्पिक उपयोग, मिट्टी का संरक्षण एवं प्रबंधन, मौसम जलवायु एवं कृषि जैसे उपविषय पर अपने अपने परियोजना कार्य की प्रस्तुति दी गई।
