मकर संक्रांति पर दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण

પ્રશાંત પ્રકાશ
By -
0
महनार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं रामशरण राय महाविद्यालय पानापुर मकनपुर के निर्देशक संजय कुमार राय ने बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर अपने आवासीय परिसर में दही चुरा भोज का आयोजन किया जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शुभचिंतक शामिल हुए। इस मौके पर श्री राय ने दिव्यांग जनों का सम्मान करते हुए एवं भीषण ठंडी को देखते हुए सभी दिव्यांगों को कंबल प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार सामाजिक समरसता का पर्व है। सूरज को मकर राशि में प्रवेश करने पर यह त्यौहार मनाया जाता है ठंड के मौसम में मनाया जाने वाले त्यौहार में लोग दही चुरा के साथ गुड़ से बने सामग्रियों का अधिक सेवन करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय राय सिंह लोगों को दही चुरा पर उसके नजर आए। उनके इस कार्य से लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने बताया कि हर पर्व त्यौहार के मौके पर संजय राय की ओर से इस तरह का भोज का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। 

कंबल प्रकार दिव्यांगों के खिले चेहरे शीतलहर और पछुआ हवा के कारण हार कंपकंपाने वाली ठंड का मौसम है। इस मौसम में दिव्यांगों को संजय राय की ओर से कंबल प्रदान किया गया है। कंबल मिलने से दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
WhatsApp Logo