समस्तीपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

Prashant Prakash
By -
0
समस्तीपुर | प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना के धकजरी निवासी रोहित कुमार झा के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपित से पुलिस ने एक पिस्टल, दो कारतूस, एक बाइक, एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपित एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो भाड़े पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है।

पुलिस के अनुसार, घटना में दो अन्य आरोपित भी शामिल थे, जो घटनास्थल से फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे विवादित जमीन पर दखल कब्जे को लेकर दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!
Amazon A Logo