समस्तीपुर | जिला के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री देशरात्न लालबहादुर शास्त्री की जयंतीमोरबा प्रखंड के लसकारा में श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने की। समारोह मे सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया।
जयंती समारोह को को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि शास्त्री जी 9 जून 1964 को भारत के प्रधानमंत्री का पद भार ग्रहण किया। उनके कार्यकाल में 1965 का भारत पाक युद्ध शुरू हो गया। इससे तीन वर्ष पूर्व चीन का युद्ध भारत हार चुका था।
शास्त्रीजी ने अप्रत्याशित रूप से हुए इस युद्ध में राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इसकी कल्पना पाकिस्तान ने कभी सपने में भी नहीं की थी। ताशकंद में पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में ही रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया लाल बहादुर शास्त्री एक महान व्यक्ति थे।
वहीँ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के द्वारा देश हित मे किया गया कार्य को कभी भुलाया नही जा सकता। उनका सत्याग्रह आंदोलन देश की आजादी मे अहम् काम किया। समारोह को प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह सहित मौक़े पर मौजूद सभी वक्ताओं ने उन सभी विभूतियों के जीवनी पर प्रकाश डाला।
