पटना | बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 28 फरवरी को आयोजित विधान सभा घेराव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मोर्चा के नेताओं ने प्रदेशभर के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि घेराव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न शहरों में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निकाय कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नगर निकायों में जबरदस्त समर्थन
पटना नगर निगम के मुख्यालय (मौर्य लोक), पाटलिपुत्र अंचल और नूतन राजधानी अंचल में मोर्चा एवं पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, संयोजक मंगल पासवान और प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाया।
अन्य जिलों में भी व्यापक समर्थन देखने को मिला
गया नगर निगम – मोर्चा संयोजक अमृत प्रसाद, लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष शिववचन शर्मा
इस्लामपुर नगर पंचायत – रवींद्र प्रसाद सिंह
बिहारशरीफ नगर परिषद – डॉ. अजिम
मुजफ्फरपुर नगर निगम – महासचिव अशोक प्रसाद सिंह
दरभंगा नगर निगम – कुलदीप, मुन्ना राम
कटिहार नगर निगम – मो. सत्तार
सुपौल नगर परिषद – अप्पू
फारबिसगंज नगर परिषद – सूरज कुमार सोनू
निकाय कर्मियों का जत्था आज रात पहुंचेगा पटना
घेराव को सफल बनाने के लिए बिहार के कई नगर निकायों के कर्मचारी आज रात ही पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी कर्मचारियों ने पूरे संख्या बल और मजबूती के साथ इस आंदोलन में शामिल होने का संकल्प लिया है।
कैसे होगा विधान सभा का घेराव?
28 फरवरी को प्रदर्शन गेट पब्लिक लाइब्रेरी के पास से शुरू होकर विधान सभा की ओर कूच करेगा। हजारों निकाय कर्मियों की भागीदारी से यह प्रदर्शन सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने सभी निकाय कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस ऐतिहासिक घेराव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
