शराब तस्करी मामले में फरार मुखिया पति ने किया आत्मसमर्पण

Prashant Prakash
By -
0

मधुबनी | जिले के रहिका थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे रहिका पंचायत के वर्तमान मुखिया के पति, मो. खुर्शीद उर्फ चुन्नू ने सोमवार को मधुबनी व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से वे भागते फिर रहे थे।

रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण खुर्शीद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। वे रहिका थाना में दर्ज कांड संख्या 37/22 और 21/25 में नामजद अभियुक्त हैं। उनके खिलाफ शराब तस्करी के साथ-साथ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी पत्नी वर्तमान में रहिका ग्राम पंचायत की मुखिया हैं। पुलिस की कार्रवाई से वे लगातार भाग रहे थे।

उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 2025 को रहिका पेट्रोल पंप के पास स्थित उद्योग भवन की एक दुकान, सामुदायिक शौचालय और आसपास के जंगली क्षेत्र से 475.73 लीटर शराब बरामद की गई थी। इस मामले में खुर्शीद और उनके सहयोगी मो. शमशेर, गिरधारी यादव, कारी यादव, रामबाबू यादव और अजीत झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इससे पहले, 21 मार्च 2022 को धनुषी जाने वाली सड़क पर कोठा टोल चौराहे से 30 मीटर दक्षिण में एक पक्की सड़क पर एक सफेद रंग के बोलेरो पिकअप से 1260.360 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। इस मामले में भी खुर्शीद और उनके सात अन्य सहयोगियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया था।

इन मामलों में फरार चल रहे मो. खुर्शीद उर्फ चुन्नू ने पुलिस के बढ़ते दबाव से परेशान होकर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। माननीय न्यायालय ने आत्मसमर्पण करने वाले मो. खुर्शीद को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 14 दिनों के लिए रामपट्टी, मधुबनी के कारा मंडल में भेज दिया है। यह जानकारी रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!
Amazon A Logo