पातेपुर में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Prashant Prakash
By -
0
नागेंद्र कुमार राय (वैशाली) | पातेपुर प्रखण्ड मुख्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रखण्ड अध्यक्ष रामनाथ पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजब लाल साह, रालोसपा प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विभु, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विंदेश्वर राय, महिला नेत्री रीता देवी राम, और अनेक जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष अजब लाल साह ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा कि यह चुनाव सबका विकास, सबका विश्वास और न्याय के साथ विकास की नीति पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार के हर क्षेत्र में विकास का कार्य किया है और जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायतों में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!
Amazon A Logo