समस्तीपुर | कल्याणपुर मानव कल्याण खोलें फुलहारा स्थित दुर्गा मंदिर में 24 घंटे का दुर्गा सप्तशती का पाठ वैदिक पंडित तांत्रिक पंकज झा के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु सप्तशती का पाठ श्रवण कर रहे हैं।
इस संबंध में ग्रामीण समाजसेवी विशाल कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह आदि ने बताया कि वर्तमान समय में गांव में डेगू आदि बीमारी का प्रकोप हो गया था। वहीं दूसरी ओर समाज में शांति व्यवस्था लोगों की खुशहाली बरकरार रहने को लेकर 24 घंटे के पाठ का आयोजन किया गया है।
जिससे लोगों को माता के आशीर्वाद से स्वास्थ्य लाभ मिले गांव में खुशहाली बनी रहे। मौके पर सक्रिय सहयोग करने वालों में शशि भूषण शर्मा उमा शर्मा विजय कुमार सिंह रामायणी इंद्रमणि कुमार नीलमणि कुमार मनोज कुमार ठाकुर टूटू ठाकुर रामाधार शर्मा रवि सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल है।पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना है।