समस्तीपुर | कल्याणपुर रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की देखरेख में सात पंचायतों पैक्स अध्यक्ष पद के लिए प्रथम दिन नामांकन किया।
नामांकन करने वालों में बेलसंडी पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए राम किशन साह, वासुदेवपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर संजय कुमार मालीनगर के लिए प्रियंका कुमारी गोविंदपुर खजूरी के लिए हीरा खान बरहेता नवीन कुमार देव कुढवा पैक्स के लिए सुनदेश्वर राय ने अपने-अपने कैबिनेट के साथ नामांकन किया।
इस अवसर पर बासुदेवपुर के सरपंच सुधीर सहनी पूर्व मुखिया चंद्रगुप्त शर्मा गुड्डू कुशवाहा किशोरी राय सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे। नामांकन के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सोमवार मंगलवार तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। नामांकन को लेकर प्रखंड में रविवार को तीन काउंटर लगी हुई थी। नामांकन को ले और काउंटर बढ़ाने की बात बताई है। कड़ी पुलिसिया व्यवस्था में नामांकन कराई जा रही है।