समस्तीपुर | कल्याणपुर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विकास मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कई गांव का दौरा का जगह-जगह उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए।
मंत्री ने सोमनाहा मदनपुर झहुरी कोयला कुंड व रामपुरा पूर्व जदयू अध्यक्ष केसरी कुमार मेहता के यहां गए। मदनपुर गांव में पूर्व मुखिया प्रोफेसर मदन मोहन ठाकुर पूर्व आत्मा अध्यक्ष मदनेश माधवन झहुरी गांव में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष देव शंकर ठाकुर के यहां लोगों की समस्या सुनी।
मौके पर संगम कुमार गौतम कुमार जगह-जगह हेमंत कुमार ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर पूर्व मुखिया विजय शर्मा रामविलास राम जीविका जिला अध्यक्ष कुमार अनुपम पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी अनिल कुमार सिंह मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत शिव शंकर ठाकुर कृष्ण गोपाल शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।