महागठबंधन ने CM-डिप्टी CM चेहरे का एलान : तेजस्वी CM फेस, मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री फेस

Prashant Prakash
By -
0
पटना — बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चेहरे घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पटना में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा RJD प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री का फेस विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी होंगे।

गहलोत ने कहा कि महागठबंधन का नेता तेजस्वी यादव हैं और अब NDA को बताना चाहिए कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और लोग समझ चुके हैं कि NDA से लोकतंत्र को खतरा है। देश की नज़रें बिहार पर है।

CM फेस तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य बिहार को आगे ले जाना है। वे नई सोच के साथ सबको साथ लेकर चलने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर उपमुख्यमंत्री पद के लिए और अलग-अगल वर्गों से नेताओं को भी शामिल किया जाएगा।

VIP चीफ मुकेश सहनी ने उपमुख्यमंत्री चेहरा घोषित होने पर कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है — “आजाद भारत में पहली बार फ्रंट लाइन पर अति-पिछड़ा समाज का बेटा उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार बना है।” सहनी ने कहा कि उनका उद्देश्य भाजपा को बिहार से बाहर करना है और सरकार बनने पर अति पिछड़ा वर्ग को प्रमुख स्थान दिया जाएगा। उन्होंने 2020 में नीतीश कुमार को समर्थन देने और उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर लौटाने का भी जिक्र किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

प्रिय पाठक, आपकी राय हमारे लिए मूल्यवान है — कृपया हमें बताएं। Send Your Opinion
Ok, Go it!
Amazon A Logo